दिसम्बर 10, 2024 11:12 पूर्वाह्न

printer

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज भोपाल में होगा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस का आयोजन भोपाल के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में होगा। इसमें “भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार’ विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सशक्तिकरण सोनाली पोंक्षे वायंगणकर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। कार्यक्रम में वृद्धजन कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक श्री राजेश गुप्ता द्वारा दी जायेगी। आयोग द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला