मौसम विभाग ने आज राजस्थान और गुजरात के कुछ स्थानों में अत्याधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश, ओडिसा, पश्चिमी बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन से चार दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे तथा तेलंगाना में कल तक गरज के साथ वर्षा हो सकती है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
Site Admin | सितम्बर 8, 2025 8:13 पूर्वाह्न
राजस्थान और गुजरात के कुछ स्थानों में तेज बारिश की संभावना
