अगस्त 18, 2025 9:08 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज दिन भर धूप खिली रही और मौसम साफ रहा

राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज दिन भर धूप खिली रही और मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव एक डिग्री अधिक 34 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव सात डिग्री कम 24 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।