जून 2, 2024 2:27 अपराह्न

printer

रांची में प्रथम रांची महिला तथा पुरुष हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला आज होगा

राजधानी रांची में प्रथम रांची महिला तथा पुरुष हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला आज होगा। शाम चार बजे से पुरुष टीम का फाइनल मैच बापू क्लब और एनटीएच जमशेदपुर के बीच होगा। वहीं  शाम छह बजे से महिला टीम का फाइनल मैच सुपर क्वीन वीमेंस क्लब और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू के बीच खेला जायेगा।

इससे पहले कल खेले गये महिलाओं के  पहले सेमिफाइनल मुकाबले में  सुपर क्वीन वीमेंस क्लब ने  साई रांची को छह शून्य  से हराया जबकि दूसरे मैच में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू ने हॉकी गुमला को चार-दो से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला