अप्रैल 28, 2024 2:55 अपराह्न

printer

रांची के बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन बीसीसीआई के लिए हुआ

रांची के बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (बीसीसीआई) के लिए किया गया है। कुमारी पलक बाएं हाथ की बैटर और दाएं हाथ की मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं। हाल ही में पलक का चयन स्टेट अंडर-15 टीम में हुआ था। वह कप्तान चुनी गई थीं। कैंप अनंतपुर में कल अप्रैल से 23 मई तक चलेगा। इस उपलब्धि पर कोच पंचित कुमार महतो और क्लब के सदस्यों ने पलक को सम्मानित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला