पुर्तगाल में प्रिंस रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता की मृत्यु के बाद इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान के रूप में नामित किया गया है। 53 वर्षीय प्रिंस रहीम दुनिया के इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम बन गए हैं।
पिता और आध्यात्मिक धर्मगुरू करीम आगा खान चतुर्थ ने अपनी वसीयत में प्रिंस रहीम को आगा खान पंचम के रूप में नामित किया था।
उनका निधन पुर्तगाल में 88 वर्ष की आयु में हो गया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। सबसे बड़े बेटे प्रिंस रहीम ने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क – AKDN के विभिन्न एजेंसियों के बोर्ड में काम किया है।