रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले में सेना के पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त करने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र इस कठिन समय में सेना के जवानों के परिवार के साथ खडा है। उन्होंने सूचित किया कि आतंकरोधी कार्रवाई जारी है और भारतीय जवान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।