मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2024 11:21 पूर्वाह्न

printer

यूपी के गाजीपुर में बोले जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, समाज के लिए नया भविष्य बनाने हेतु नागरिकों की भागीदारी जरूरी 

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में समग्र विकास में नागरिकों की भूमिका विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उप-राज्यपाल ने राष्ट्र की प्रगति में जन-भागीदारी के योगदान पर प्रकाश डाला। श्री सिन्हा ने कहा कि समग्र, समावेशी विकास और समाज के लिए नया भविष्य बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। 

उन्होंने युवाओं से आगे आकर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उप-राज्यपाल ने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि समाज के कमजोर वर्ग को सामाजिक न्याय और समानता मिले और सभी नागरिक 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का प्रयास करें।

उप-राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण के लिए ज़रूरी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और लोगों से 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए कार्य करने का आग्रह किया।