यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण संबंधी अंतरसरकारी समिति का 20वां सम्मेलन आज नई दिल्ली के लाल किले में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति को सामूहिक विरासत के रूप में देखने की भारत का सभ्यतागत दृष्टिकोण ‘संस्कृति की रक्षा, विश्व की रक्षा’ सिद्धांत से प्रेरित है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल ने जीवंत विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उत्सव के प्रति देश की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श और संवाद ने उन्हें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि, समावेशिता तथा विविध परंपराओं का अनुभव करने में मदद की। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दीपावली के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रकाश, आशा और नवोन्मेष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह भारत की जीवंत परंपराओं की वैश्विक मान्यता को और मजबूत करता है। श्री अग्रवाल ने सभी सदस्य देशों से वैश्विक सांस्कृतिक एकजुटता को पोषित करते रहने का भी आग्रह किया।
Site Admin | दिसम्बर 12, 2025 9:28 अपराह्न
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सम्मेलन लाल किले में संपन्न