जनवरी 19, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान आज भारत यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

इस यात्रा से दोनों नेताओं को भारत-यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलने की उम्मीद है।