मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2025 8:00 अपराह्न

printer

यमुना नदी के जलस्तर में आई गिरावट

यमुना नदी के जलस्तर में आज गिरावट देखने को मिली हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर आज शाम पांच बजे तक जलस्तर दो सौ पांच दशमलव चार-दो मीटर दर्ज किया गया। राजधानी के कुछ क्षेत्र अब भी बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है। वहीं यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले संपर्क मार्ग अब उपलब्‍ध है।

    इस दौरान पश्चिमी दिल्‍ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने नजफ़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा कर, ग्रामीणों से संवाद किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती सहरावत ने बताया कि उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित समाधान के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की। इस दौरान उन्‍होंने शिविर में रह रहे लोगों को ज़रूरत की सामग्री जैसे – चप्पल, साड़ी, टी-शर्ट, ट्रैक सूट आदि वितरित किए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला