मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न

printer

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे और ठंड की आशंका को देखते हुए हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार कम की जायेगी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगामी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे और ठंड की आशंका को देखते हुए हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार कम की जायेगी। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया है कि इस अवधि के दौरान वाहनों के लिये नई गति सीमा तय कर दी गई है। हल्के वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगे। गति सीमा से ज्यादा रफ्तार से चलने वाले हल्के वाहनों पर 2 हजार रुपये और भारी वाहनों पर 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।