दिसम्बर 28, 2025 1:27 अपराह्न

printer

म्यांमार में आम चुनाव के पहले चरण के लिए आज डाले जा रहे वोट

म्‍यांमार में पांच वर्ष बाद, आज आम चुनाव हो रहे हैं। मतदान तीन चरणों में होना है। दूसरे चरण का मतदान 11 जनवरी को और तीसरे चरण का 25 जनवरी को होगा।

म्यामार की सेना ने फरवरी 2021 में, आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रे‍सी की निर्वाचित सरकार का तख्‍ता पलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। सू ची अब भी सैन्य शासन की कैद में हैं और उनकी पार्टी भंग कर दी गई है। इसके कारण चुनाव में मुख्यतः सैन्य शासन समर्थित दल ही मैदान में रह गए हैं।

सैन्य शासन का कहना है कि संसदीय चुनाव से लोकतंत्र का रास्‍ता साफ होगा। उधर, विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने इसे  सैन्‍य शासन की वैधता बनाए रखने का प्रयास बताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला