मौसम विभाग ने आज गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, माहे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कल तक तेज वर्षा हो सकती है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि गुजरात के लिए रेड अलर्ट और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | सितम्बर 3, 2024 2:07 अपराह्न
मौसम विभाग ने व्यक्त किया गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक वर्षा का अनुमान
