अक्टूबर 8, 2024 7:51 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में 11 अक्टूबर तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में 11 अक्टूबर तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर से मौसम साफ रहेगा।

 

राजधानी रांची समेत आसपास के हिस्सों में हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।