मौसम विभाग ने रविवार तक आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, पुद्दुचेरी, कराइक्काल और तमिलनाडु में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में शीत लहर की संभावना है।
इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे शहर में ए.क्यू.आई. 367 दर्ज किया गया। इस बीच, दिल्ली और आसपास के इलाकों में ग्रैप-थ्री लागू किया गया है।