दिसम्बर 10, 2024 11:22 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया

 

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना हैं। भोपाल में कल तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी के पिपरसमा में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि जबलुपर, शहडोल संभाग के कई जिलों में वर्षा भी दर्ज की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला