मौसम विभाग ने बिहार के लिए कल मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने असम, मेघालय, छत्तीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल में कल अत्यधिक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल में भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।