मौसम विभाग ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कल तक तेज शीत लहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में आज शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में आज घना कोहरा छाये रहने की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 दर्ज किया गया।