अप्रैल 27, 2024 7:37 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान झारखण्ड में तेज लू जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में झारखण्ड समेत देश के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों में तेज लू जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसे देखते हुए 30 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाने या मौसम में किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज से 30 अप्रैल तक राजधानी रांची समेत राज्य भर में हीट वेव चल सकती है।