मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना है।
बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में भी कई स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ बौछार की संभावना है।