राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रांची और रामगढ़ जिले के कुछ हिस्सों बूंदाबांदी और बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। वहीं, संताल परगना के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। उधर, पलामू जिले में लू का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की मौत लू लगने से हो गयी।
Site Admin | जून 1, 2024 8:14 अपराह्न
मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली
