अगस्त 6, 2024 5:58 अपराह्न

printer

मॉनसून सीजन में अब तक 87 लोगों की मौत, 50 लोग अभी भी लापता

मॉनसून सीजन में अब तक प्रदेश में 87 लोगों की मौत हो चुकी है।31 जुलाई को हुई हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में हुई बादल फटने की घटनाओं में कुल 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मंडी के पधर राजबन में 8 और कुल्लू के निरमंड में दो लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि रामपुर के समेज में चल रहे सर्च ऑपरेशन में अब तक पांच लोगों कर शव मिल चुके हैं लेकिन इनकी शिनाख्त होना बाकी है। प्रदेश में अभी भी 50 लोग लापता चल रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला