मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के नगली आजमाबाद गांव में दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाकर आत्मनिर्भर बन गई हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले ये महिलाएं भगवान कृष्ण समेत अन्य भगवानों की मूर्तियां बना रही हैं। भारत सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर यह महिलाएं काम कर रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि रजपुरा ब्लॉक में नगली आजमाबाद में दुर्गा एक स्वयं सहायता समूह है, जिसके अन्तर्गत टोटल 10 महिलाएं मूर्ति का कार्य कर रही है। जनमाश्टमी का पर्व आने वाला है तो गाय, बछड़ा और कान्हा जी की मूर्ति तैयार कर रही है। उनहीं के द्वारा हर एक समय पर अलग-अलग मूर्तियां तैयार की जाती है, उनकी मूर्तियां छत्तीसगढ़ में जयपुर में दिल्ली में और बहुत सारे रोड शो में जाकर बिकती है। इसी का परिणाम है कि वो सभी दिदिया आज लखपति दिदिया बन गई है।