मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 29, 2025 1:50 अपराह्न

printer

मूसलाधार बारिश का दौर जारी, भूस्खलन के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा बहा

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी- नाले उफान पर है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
उधर, उत्तरकाशी में देर रात से हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड़, कुथनोर, झाझरगाड़ के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा में बाधित हुआ है। भारी भूस्खलन के चलते सिलाई बैंड के पास करीब 10 मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा बह गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गयी है। भूस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों में से 20 को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 अन्य की तलाश जारी है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन में श्रमिकों के लापता होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में वे निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला