अप्रैल 25, 2024 2:10 अपराह्न

printer

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चलो बूथ की ओर अभियान चलाने के निर्देश दिए

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर मतदान केन्द्र स्तर तक व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ चलाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इसके लिए चलो बूथ की ओर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र से जुड़ी बस्तियों के हर घर तक यह संदेश पहुँचे कि 7 मई को सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। श्री राजन ने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने के लिये घर-घर जाकर प्रेरित करने के लिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये स्थानीय दल गठित करें। मतदान दिवस पर भी इस दल का सहयोग लेकर लोगों को मतदान के लिये बुलाएँ। श्री राजन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ खासकर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएँ।