मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2025 7:38 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण किया। यह प्रदेश का पहला जनजातीय संग्रहालय है, जो जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त तीन सौ छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं, जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के एक सौ बाईस विद्यार्थियों का सम्मान भी किया।

 

लगभग नौ करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस संग्रहालय में जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संग्रहालय में डिजिटल और एआई तकनीक के माध्यम से जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संग्रहालय में कुल चौदह गैलरियां हैं, जिनमें जनजातीय जीवनशैली के सभी पहलुओं का बहुत ही खूबसूरत ढंग से जीवंत प्रदर्शन किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला