मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भारत के अमर वीर सपूत और क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जन्मतिथि पर उन्हें नमन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधान सभा में भगत सिंह के साथ किये गए उनके ऐतिहासिक प्रतिरोध ने ब्रिटिश साम्राज्य को अन्याय के विरुद्ध भारतीय जनता की अडिग आवाज सुनने पर मजबूर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनका तप और त्याग आज भी हर भारतीय को कर्तव्य, साहस और देशप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Site Admin | नवम्बर 18, 2025 5:33 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भारत के अमर वीर सपूत और क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जन्मतिथि पर उन्हें नमन किया