मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। श्री योगी ने कहा है कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कामों पर नज़र रखें। प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि और पशु हानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि दी जाए। साथ ही घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। वहीं लखनऊ राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते बीते 12 घंटों में 10 लोगों की मौत हुई है। महोबा, चित्रकूट और बिजनौर में 9 लोगों की डूबने से जबकि प्रयागराज में एक व्यक्ति की सांप के काटने के कारण मृत्यु हो गई।
Site Admin | जुलाई 19, 2025 9:47 अपराह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये
