मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 28, 2024 8:24 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियोंजिलाधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। श्री योगी ने कहा कि जन-भागीदारी के जरिए टीबी उन्मूलन अभियान को आंदोलन का रूप दिया जाये। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड प्रबंधन की तर्ज़ पर टीबी उन्मूलन अभियान को चलाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेसटेस्ट और ट्रीट की नीति अपनाते हुए लक्षण के आधार पर लोगों की र्स्कीनिंग की जाये और टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल उनका इलाज शुरू किया जाये। इस काम में आशा बहुओंआंगनबाड़ी कर्मियों और एएनएम के जरिए घर-घर टीबी रोगियों की तलाश का काम लिया जाये। उन्होंने राज्य के पन्द्रह जिलों में चलाये जा रहे सौ दिनों के सघन टीबी अभियान का विस्तार कर सभी जिलों में इसे संचालित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत का जो लक्ष्य रखा गया है उसे तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने गणमान्य लोगोंपूर्व प्रशासनिक अधिकारियोंकुलपतियोंधार्मिक गुरुओंजनप्रतिनिधियों और स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने पर भी बल दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला