नवम्बर 3, 2024 12:16 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भैया दूज का पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग और सामाजिक एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की जयंती हम सभी को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करती है।