मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महराजगंज में 940 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कई विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाबी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्री योगी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को टैबलेट औऱ विभिन्न विभागों में नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कनेक्टिविटी और शानदार कानून व्यवस्था से बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
यह आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिये हम सब के स्तर पर क्या प्रयास होना चाहिए? यह आज के अवसर पर आत्मावलोकन की आवश्यकता है। यह आप के लिये सरकार अपना कार्य कर रही है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार। सरकार मिल करके अपने-अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है, लेकिन इसमें केवल सरकार की ही जिम्मेदारी है। हमारे स्थानीय निकायों की समितियों का, ग्राम पंचायतों की और आम नागरिक।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आए बदलाव के कारण पूरे देश में उत्तर प्रदेश की सशक्त पहचान बनी है।