मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 22, 2024 9:19 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं । बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपए की विकास योजनाओ पर मुहर लगाकर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसमें राया इंटर चेंज पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा सहित अन्य विकास परियोजनाओं की स्वीकृति शामिल है। मुख्यमंत्री ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज मथुरा पहुंचने पर प्रदेश क़े कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये। साथ ही महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री बोर्ड की बैठक के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर गए और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये।