सितम्बर 6, 2024 9:12 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एशिया के पहले जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एशिया के पहले जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का निर्माण 281 लाख रुपये की लागत से 5 हेक्टेयर में किया गया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गोरखपुर में एक फॉरेस्ट्र कॉलेज बनाया जाए, जहां वन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विकास प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर किया जाएगा, तभी वह सतत विकास होगा और उसका लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में हरियाली का दायरा भी बढ़ा है प्रदेश के अंदर। हम अन्य जंगली जीव-जन्तुओं को बचाने में भी हमें सफलता प्राप्त हुई है। नदियों को भी संरक्षित इसी बहाने किया जा रहा है। अमृत सरोवर के नाम पर जो संरक्षण करने के साथ-साथ उसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिये प्रकृति को बचाने के लिये एक नई प्रेरणा प्रदान की जा रही है। आज यही कारण है कि डॉल्फिन फिर से दिखाई दे रही है। प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर जब हम प्रयास करेंगे। वह हमारे लिये सस्टेनबल हो जायेगा। लम्बे समय के लिये उसका उपयोग हम कर पायेंगे।