मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित एक हजार 334 अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्त पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है।
नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन करते हुए बिना भेदभाव प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।
पिछले सात साढ़े सात वर्ष के अंदर नियुक्ति की जो प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुचितापूर्ण तरीके से कार्यवाही आगे बढ़ी है। हम लोग साढ़े 6 लाख से अधिक सरकारी नियुक्ति प्रदेश के युवाओं को देते है, इन युवाओं ने अपनी अर्जी और प्रतिभा का लाभ प्रदेश को दिया। आज जब हमारे पास मैनपावर की कमी पूरी हुई।
यही प्रदेष जो देश के विकास का बैरियर माना जाता था, आज सरपट तरीके से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है और यही प्रदेष जो बैरियर था, आज देश के विकास का ग्रोथ इंजन बना। आज से साढ़े सात वर्ष पहले यह प्रदेश देश की सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था, आज यही प्रदेश नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले कोई निवेश करने नही आता था। आज चालीस लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे सीधे-सीधे डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलेगी।