जुलाई 7, 2025 11:35 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री धामी ने जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय बदलाव के खिलाफ कानूनी शिकायतों के लिए जनजागरूकता पर दिया जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय बदलाव के खिलाफ सरकार के प्रयासों के साथ जनसहयोग और कानूनी शिकायतों के लिए जनजागरूकता पर जोर दिया है।

 

देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित ‘‘विकसित उत्तराखण्ड 2047-सामूहिक संवाद : पूर्व सैनिकों के साथ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगा विरोधी कानून, भूमि अतिक्रमण पर कार्रवाई और समान नागरिक संहिता जैसे कदमों के प्रभावी क्रियान्वयन में समाज की भागीदारी आवश्यक है।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से राज्य के विकास के लिए सुझाव लिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी का आह्वान करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की।