मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 6 विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा। यह देश का पहला फिट इंडिया क्लब है। इसमें व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियां एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारंपरिक खेल जोन, लाइब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 10:05 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण करेंगे
