नवम्बर 18, 2025 1:43 अपराह्न

printer

मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र देश में सबसे तेज़ी से बढ़ता उद्योग, 2030 तक 100 अरब डॉलर को पार अनुमान

देश का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र सबसे तेज़ी से बढ़ते उद्योगों में से एक बन गया है और वर्ष 2030 तक इसके 100 अरब अमरीकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र मूल्यवर्धन और रोज़गार सृजन में आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान देता है और पिछले एक दशक से यह लगातार बढ़ रहा है।

 

 

देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी क्षेत्र को विकास के रूप में प्राथमिकता मिलने के साथ गति मिली है। इस क्षेत्र में आने वाले दस वर्ष में लगभग 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होने का अनुमान लगाया गया है।  कर्नाटक एवीजीसी-एक्‍सआर नीति 2024-2029 को लागू करने वाले पहले राज्यों में से एक रहा है। महाराष्ट्र ने भी इस वर्ष सितंबर में अपनी एवीजीसी-एक्‍सआर नीति 2025 को मंज़ूरी देकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इस नीति का उद्देश्य समर्पित क्लस्टरों और प्रशिक्षण पहलों के माध्यम से निवेश आकर्षित करना, रोज़गार के अवसर पैदा करना और राज्य-स्तरीय उत्पादन अवसंरचना को मज़बूत करना है।

 

 

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान नेटफ्लिक्स, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया के साथ वैश्विक साझेदारी के माध्यम से रचनात्मक शिक्षा को नया रूप दे रहा है और एक विश्वस्तरीय प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।