जून 27, 2025 7:11 पूर्वाह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया मास्‍टर्स कप टूर्नामेंट के फाइनल में आज ओडिशा का सामना पंजाब से

महिला हॉकी इंडिया मास्‍टर्स कप टूर्नामेंट के फाइनल में आज ओडिशा का सामना पंजाब से होगा। कल चेन्नई में पहले सेमीफाइनल में हॉकी एसोसियेशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को चार-एक से हराया।

 

 

दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी पंजाब ने हॉकी हरियाणा को तीन-दो से मात दी। फाइनल मुकाबला दिन के दो बजे से शुरु होगा। जबकि कांस्य पदक के लिए तमिलनाडु का सामना हरियाणा से आज सुबह छह बजे होगा।