जनवरी 2, 2025 9:43 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र: सरकार ने पुस्‍तक पढ़ने की संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए पंद्रह दिन का राज्‍यव्‍यापी अभियान शुरू किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने विद्यार्थियों में पुस्‍तक पढ़ने की संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए कल पहली जनवरी से पंद्रह दिन का राज्‍यव्‍यापी अभियान शुरू किया है। महाराष्‍ट्र के उच्‍च और तकनीकी शिक्षामंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कार्यभार संभालने के बाद यह घोषणा की थी। यह अभियान राज्‍य सरकार द्वारा संचालित निजी कॉलेज और विश्‍वविद्यालयों में शुरू किया गया है। कॉलेज विद्यार्थियों को अपने पाठयक्रम की पुस्‍तकों के अलावा अन्‍य पुस्‍तकें भी पढने के लिए कहा गया है।

 

कॉलेज और विश्‍वविद्यालयों से संबंधित कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा गया है। सरकारी प्रस्‍ताव में कहा गया है कि यह अभियान हर वर्ष जनवरी में आयोजित किया जायेगा। विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष कार्यक्रम में सम्‍मानित किया जाएगा।