महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए बस किराए में 14 दशमलव नौ पांच प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह किराया वृद्धि आज आधी रात से लागू होगी। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण ने भी मुंबई और उसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में अगले महीने की पहली तारीख से ऑटोरिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के मूल किराए में 3 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
Site Admin | जनवरी 24, 2025 9:18 अपराह्न
महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए बस किराए में वृद्धि को मंजूरी दी
