महाराष्ट्र में आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। राज्य में घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां जोरों पर हैं। गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक परिदृश्य में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे हर साल कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 175 स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं के स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों ने 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।