महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। बाढ़ ने 63 गांवों के लोगों को प्रभावित किया है। इसमें घरों, फसलों और विशेषकर 45 हेक्टेयर भूमि पर सोयाबीन और कपास को भी नुकसान पहुंचाया है। खरीफ फसलों को हुए गंभीर नुकसान को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने स्थिति की समीक्षा की और उन्होंने जिला अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वेक्षण करने के निर्देश जारी किये हैं।
लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण परभणी, नांदेड़, बीड, जालना और हिंगोली सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने नंदुरबार और धुले में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट और मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।