फ़रवरी 20, 2025 1:43 अपराह्न

printer

महाकुंभ मेले को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया

महाकुंभ मेले को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।