जनवरी 19, 2025 2:01 अपराह्न

printer

महाकुंभ के दौरान लोगों ने आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान लोगों ने आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। यह कार्यक्रम लाउडस्‍पीकर से प्रसारित किया गया। श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के विभिन्‍न पहलुओं की चर्चा की थी। उन्‍होंने कहा था कि यह आयोजन समानता और सद्भावना का अद्भुत संगम है।