जून 28, 2024 8:40 अपराह्न

printer

महतो ने जामताड़ा जिले के राजकीयकृत उच्च विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने आज जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि शिक्षा के विकास और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है।