प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जायेगा। उज्जैन में 8 से 12 दिसंबर तक कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में महोत्सव होगा। भोपाल में 11 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में सांस्कृतिक संध्या होगी। जिला मुख्यालयों में श्रीकृष्ण परंपरा आधारित सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ जिला कारागार में श्रीमदभागवद् गीता के कर्मयोग अध्याय का पाठ किया जायेगा। उज्जैन में पाँच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन गीतकार मनोज मुंतशिर का गीता संवाद होगा।
इसके बाद सुमन साहा निर्देशित महानाट्य गुरू दक्षिणा का मंचन होगा। 9 दिसबंर को संजीव मालवीय निर्देशित महानाट्य कृष्णायन की प्रस्तुति होगी। अगले दिनों में गीता आधारित प्रतियोगिताएँ और संगोष्ठी का आयोजन होगा। सांस्कृतिक संध्या में भजन गायिका सुश्री कलापिनी कोमकली प्रस्तुती देंगी। ग्यारह दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसमें प्रवचन, 5108 आचार्यों द्वारा गीता पाठ, किया जाएगा।