दीपोत्सव के पांच दिवसीय दीपावली पर्व का समापन आज भाई दूज के साथ हो रहा है। आगर मालवा से हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मौके पर भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक लगवाकर बहन के हाथ से बना भोजन कर उन्हें उपहार देगे। उल्लेखनीय है कि भगवान सूर्य के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना दोनो भाई बहन है। किवदंती है कि यमराज ने यमुना की प्रार्थना पर कहा था कि जो भाई भाई दूज के दिन बहन के यहां तिलक करवाकर भोजन करेगा उसे मृत्यु के समय यमराज का भय नहीं रहता है।
Site Admin | नवम्बर 3, 2024 1:38 अपराह्न
मध्य प्रदेश में भाई दूज का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
