मध्य प्रदेश में आज गीता जयंती पर गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत भोपाल और उज्जैन में आयोजित राजस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार पांच हजार से अधिक आचार्य श्रीमद्भागवत गीता के तीसरे अध्याय- कर्मयोग का पाठ करेंगे।
मध्यप्रदेश सरकार 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव मना रही है। इसके अंतर्गत श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।