अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा विभिन्न धातुओं से बनी है, इसमें आदि शंकराचार्य को 12 वर्ष की आयु में दर्शाया गया है, क्योंकि उन्होंने इसी आयु में ज्ञान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन को समर्पित एकता धाम के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
News On AIR | सितम्बर 21, 2023 7:24 पूर्वाह्न | सशो. मध्यप्रदेश आदिशंकराचार्य
मध्य प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज किया जाएगा अनावरण
